Samastipur News:सदर अंचल पुलिस कार्यालय परिसर में लगी आग, स्कैप के तीन छोटे व दो बड़े वाहन जले

Published by : PREM KUMAR Updated At : 26 Apr 2025 11:25 PM

विज्ञापन

शहर के बारह पत्थर मोहल्ला स्थित सदर अंचल पुलिस कार्यालय परिसर में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के बारह पत्थर मोहल्ला स्थित सदर अंचल पुलिस कार्यालय परिसर में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई. इसमें सदर अंचल कार्यालय परिसर में पुलिस के द्वारा जब्त की गई स्क्रैप के तीन छोटा और एक बड़ा वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गये. सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे अग्निशमन विभाग के सहायक जिला पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट में सदर अंचल पुलिस कार्यालय परिसर में खड़ी स्कैप के वाहनों में अचानक आग लग गई. इस दौरान रास्ते से गुजर रहे एक मीडिया कर्मी ने स्थानीय अग्निशमन विभाग को तत्काल इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही दलबल के साथ अग्निशन जिला सहायक पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अग्निशन पदाधिकारी ने बताया कि आग में स्कैप के तीन छोटे वाहन और दो बड़े वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गये. फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. इधर, सूत्राें की मानें तो घटना के वक्त सदर अंचल पुलिस कार्यालय के समीप डीआरएम काली मंदिर के पास से एक बाजार गुजर रही थी. आशंका है कि बारात में आकाशी पटाखा से निकली चिनगारी के कारण सदर अंचल पुलिस कार्यालय में रखे वाहनों में आग लग गई. घटनास्थल पर और भी कई वाहन थे. लेकिन, अग्निशमन विभाग की तत्परता से उसे जलने से बचा लिया.

पुलिस थानों में जब्त वाहनों के रखरखाव के सही इंतजाम नहीं होने के कारण काफी दिक्कत

ज्ञातव्य हो कि पुलिस थानों में जब्त वाहनों के रखरखाव के सही इंतजाम नहीं होने के कारण काफी दिक्कत होती है. हालही में स्थानीय पुलिस थानों में जब्त स्क्रैप के कुछ बड़े और छोटे वाहनों को सदर अंचल पुलिस कार्यालय में रखा गया था. सदर अंचल पुलिस कार्यालय में चाहरदीवारी नहीं होने के चलते वाहनों का देखरेख नहीं हो पाता है. एएसपी संजय पाण्डेय ने बताया वाहनों में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस थानों में जब्त स्कैप वाले वाहनों को रखरखाव के लिए स्थलों को चिन्हित कर जल्द ही इसके लिए पहल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन