Kumbh Mela: दिल्ली स्टेशन पर हुए भगदड़ में कोठिया के तीन लोगों की मौत

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात्रि हुए भगदड़ में बंगरा थाना क्षेत्र के श्रीचंदपुर कोठिया के तीन लोगों की मौत हो गयी है.
ताजपुर : दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात्रि हुए भगदड़ में बंगरा थाना क्षेत्र के श्रीचंदपुर कोठिया के तीन लोगों की मौत हो गयी है. तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं. मरने वालों में एक दंपत्ती व उनकी नतनी शामिल है.भगदड़ में दबकर तीनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.मौत सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतकों की पहचान श्रीचंदपुर कोठिया निवासी विजय साह (50 वर्ष) उनकी पत्नी कृष्णा देवी (48 वर्ष) तथा उनकी नतनी सुरुची कुमारी (12 वर्ष) के रूप में की गयी है. सुरुचि मुजफ्फरपुर जिले के बरियापुर ओपी के बहादुरपुर की रहने वाली है. वह अपने नाना-नानी के साथ कुंभ स्थान करने जा रही थी.
तीनों मृतक एक ही परिवार के
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दंपति अपनी नतनी के साथ दो दिन पूर्व अपने पुत्र के पास कुंभ स्नान करने के लिये दिल्ली गये थे. उनका पुत्र मुकेश दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता है. वहां से पुत्र के साथ वे सभी कुंभ स्नान करने के लिए ट्रेन का इंतजार दिल्ली स्टेशन पर कर रहे थे. इसी बीच प्लेटफॉर्म बदलने की सूचना पर भगदड़ मच गयी. इसमें दंपत्ती समेत नतनी की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है. परिजन सभी शवों को एम्बुलेंस से घर के लिए रवाना हो गये है. परिजन शव को आने का इंतजार कर रहे हैं. मृतक के घर के लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.दिल्ली स्टेशन पर हुये भगदड़ में जिले के कोठिया के दंपत्ती व उनकी नतनी की मौत हुई है. मुख्यमंत्री राहत से कोष से सभी मृतकों को दो-दो लाख रुपये दिये जाने की घोषणा हुई है.
राजेश कुमार सिंह, एडीएम, आपदा,समस्तीपुरडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




