Samastipur News:बीएसएफ जवान को लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Updated at : 09 Mar 2025 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:बीएसएफ जवान को लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार

बीएसएफ जवान को चाय में नशीली पदार्थ खिलाकर लूटने के मामले में रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर और थावे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के समस्तीपुर-दलसिंहसराय के बीच बीएसएफ जवान को चाय में नशीली पदार्थ खिलाकर लूटने के मामले में रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर और थावे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नशाखुरानी गिरोह के सदस्य की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के महाराज जी पोखर वार्ड नं 39 निवासी मो. आसिफ और इसी मोहल्ले के महताब आलम के अलावा कांटी थाना क्षेत्र के साइन वार्ड पांच के सादरे आलम के रूप में हुई है. रेल डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी की रात अमृतसर से जननायक एक्सप्रेस ट्रेन से बीएसएफ का जवान शंकर रावत को ट्रेन में ही महताब और सदरे आलम ने चाय में नशीली पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया. मौके पर थाना अध्यक्ष बी आलोक आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन