दंपत्ति का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, एक उठी अर्थी

Updated at : 17 Feb 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
दंपत्ति का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, एक उठी अर्थी

भगदड़ में प्रखंड क्षेत्र के बंगरा थानांतर्गत कोठिया वार्ड संख्या 7 के विजय साह उसकी पत्नी कृष्णा देवी व नतिनी सुरुचि कुमारी की मौत हो गई थी.

विज्ञापन

ताजपुर : दिल्ली स्टेशन पर शनिवार की रात ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई भगदड़ में प्रखंड क्षेत्र के बंगरा थानांतर्गत कोठिया वार्ड संख्या 7 के विजय साह उसकी पत्नी कृष्णा देवी व नतिनी सुरुचि कुमारी की मौत हो गई थी. सोमवार की दोपहर जैसे ही मृतक दंपती के पुत्र मुकेश कुमार व नितेश कुमार अपने पिता विजय व माता कृष्णा देवी के शव को लेकर घर पहुंचे घर में कोहराम मच गया. घटना के समय मौजूद मृतक दंपती के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात हमलोग 11 लोगों के साथ नई दिल्ली स्टेशन पर कुंभ स्नान जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. पहले सूचना मिली कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेन 11 नंबर प्लेटफार्म आयेगी. ट्रेन स्टेशन में घुसने लगी तो खबर हुआ कि ट्रेन 15 नंबर प्लेटफार्म पर आ रही है. स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान हादसा हुआ, जिसमें उसके पिता विजय साह माता कृष्णा देवी व भांजी सुरुचि कुमारी गिर गई और भीड़ में कुचल गई, जिससे तीनों की मौत हो गई. परिजन का रोते-रोते बुरा हाल है. एक साथ दंपती का दाह संस्कार किया गया. वहीं नतनी की लाश उसके घर मुजफ्फरपुर जिला के बरियारपुर ले जाकर वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन