ePaper

Crime news from Samastipur:शादी समारोह में आये किशोर को पिस्टल के बट से मारकर किया जख्मी, इलाजरत

Updated at : 26 Apr 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Crime news from Samastipur:शादी समारोह में आये किशोर को पिस्टल के बट से मारकर किया जख्मी, इलाजरत

जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव स्थित एक विवाह भवन में शुक्रवार रात शादी समारोह में कतिपय लोगों ने एक किशोर को मारपीट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

Crime news from Samastipur:समस्तीपुर : जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव स्थित एक विवाह भवन में शुक्रवार रात शादी समारोह में कतिपय लोगों ने एक किशोर को मारपीट कर जख्मी कर दिया. देर रात परिजनों ने जख्मी उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया. जख्मी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव के वार्ड 9 निवासी प्रभात कुमार के 17 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रुप में बताई गई है. पीड़ित ने बताया कि वह दसवीं का छात्र है. शुक्रवार को कोचिंग संस्थान के एक शिक्षक की शादी में बारात पक्ष की ओर से बिरसिंहपुर स्थित एक विवाह भवन आया. वह अपने मोबाइल में शादी समारोह की तस्वीर बना रहा था. इस दौरान दो युवकों ने उसके साथ पहले हाथापाई की और फिर पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया. पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत की है.

राजस्व मामले में पूर्व मध्य रेलवे में समस्तीपुर आठवें पायदान पर

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे में राजस्व देने के मामले में समस्तीपुर जंक्शन 8 वे पायदान पर रहा है. एक अप्रैल 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक के आंकड़ों में समस्तीपुर से ऊपर सिर्फ दरभंगा जंक्शन है. इसमें टॉप पर पटना जंक्शन 8161117562, मुजफ्फरपुर तीसरे स्थान पर 3137287969 रहा है. जबकि दलसिंहसराय स्टेशन 50 में स्थान पर 137614412 राजस्व से है. आंकड़ों में समस्तीपुर जंक्शन का राजस्व 1593755697, दरभंगा जंक्शन का राजस्व 199 करार, बरौनी जंक्शन का राजस्व 101 करोड़ के साथ 13 में स्थान पर है. सहरसा जंक्शन 87 करोड़ के साथ 14 वे स्थान पर, रक्सौल 19 में स्थान पर 49 करोड़ राजस्व के साथ रहा है. जयनगर 23 में स्थान पर जिसका राजस्व 44 करोड़ है. जबकि मधुबनी 24 में स्थान पर 37 करोड़ राजस्व के साथ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन