Samastipur News:रिश्ते की भतीजी से शिक्षक ने रचायी शादी, विरोध करनेवाले माता-पिता को पीटकर घर से निकाला

थाना क्षेत्र की देसरी करर्ख पंचायत के बनौली गांव के शिक्षक ने अपने माता-पिता की पिटाई कर घर बदर कर दिया.
विभूतिपुर : थाना क्षेत्र की देसरी करर्ख पंचायत के बनौली गांव के शिक्षक ने अपने माता-पिता की पिटाई कर घर बदर कर दिया. घटना का कारण पुत्र द्वारा रिश्ते की भतीजी के साथ विवाह किये जाने को लेकर उसके परिवार वालों द्वारा विरोध जताना बताया गया है. महिला का पुत्र शिक्षक बताया जा रहा है. इस पूरे मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. इस बीच पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दर्ज मामले में गांव के भुनेश्वर महतो की पत्नी शांति देवी ने कहा है कि उसके तीन पुत्र हैं. बड़ा व छोटा पुत्र मजदूरी करता है. मंझला पुत्र सुधीर कुमार प्रावि भुसवर में शिक्षक है. पुत्र सुधीर न सिर्फ उनलोगों के साथ मारपीट करता है बल्कि घर से भी बाहर निकलने को विवश कर रहा है.
– दोनों पक्षों के आवेदन पर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
वायरल वीडियो में शांति बताती हैं कि उसका पुत्र उसके भाई की पौत्री से जबसे शादी कर ली है तब से ही उसके व्यवहार में परिवर्तन आया है. दर्ज प्राथमिकी में वादिनी ने अपने पुत्र पर न सिर्फ मारपीट करने बल्कि 1 लाख 80 हजार लूट लेने का भी आरोप लगाया है. घटना 24 फरवरी की बतायी गयी है. पुलिस को आवेदन देने में विलंब का कारण गांव में पंचायत से फैसला मिलने की उम्मीद को बताया गया है. दूसरी ओर आरोपी शिक्षक सुधीर कुमार ने भी अपने परिवारवालों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें अपने दोनों भाई व उसकी पत्नी को आरोपित किया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप ने बताया कि मां व बेटा दोनों पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है. बहरहाल, इस मामले की चर्चा चहुंओर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




