Samastipur News:शत-प्रतिशत रहा एजुकेटर्स के बच्चों का रिजल्ट

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:शत-प्रतिशत रहा एजुकेटर्स के बच्चों का रिजल्ट

शहर के काशीपुर स्थित आइआइटी व मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आइआइटी व मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया. 12 वीं के रौशन ने 92.80 फीसदी, उषा कुमारी ने फीसदी, पुष्पम ने 85 फीसदी, विकास ने 85.5 फीसदी, मनोहर ने 81 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं. वहीं 10वीं बोर्ड में आर्यन ने 96.20 फीसदी, प्रज्ञा ने 95.60 फीसदी, पूर्णिमा ने 94.80 फीसदी, सुरभि स्वराज ने 93.60 फीसदी, अक्षिता ने 93.20 फीसदी सहित 30 बच्चों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये. जानकारी संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने दी. इस अवसर पर बच्चों को शिक्षकों मिठाई खिला कर बधाई दिया. बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ एजुकेटर्स के शिक्षकों को दी है. मौके पर संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि एजुकेटर्स के द्वारा आईआईटी और मेडिकल परीक्षा के साथ बोर्ड के लिए भी लगातार प्रैक्टिस कराया जाता है. इसी का परिणाम है कि बच्चे बोर्ड के साथ-साथ आईआईटी और मेडिकल में भी शानदार परिणाम दे रहे हैं. नये सत्र के जानकारी देते हुए सीईओ डॉ प्रदीप प्रांजल ने बताया कि प्री फाउंडेशन ( कक्षा 6 से 10), फाउंडेशन ( 2 के साथ आईआईटी और मेडिकल की तैयारी ) व टारगेट बैच के लिए नामांकन जारी है. जिसके लिए एक स्पॉट स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जाता है. टेस्ट के माध्यम से बच्चे 100 फीसदी तक स्कॉलरशिप लेकर आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कर सकते हैं. इस मौके पर संस्थान के शिक्षक शैलेंद्र कुमार, प्रवीण झा, डॉ प्रदीप प्रांजल, आदित्य झा, आईआईटीयान अभिनव कुमार, प्रह्लाद कुमार, प्रफुल्ल कुमार, सुनील कुमार, विशाल कुमार, कुंजबिहारी झा, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन