Samastipur News:चिकित्सा प्रभारी ने पूछा स्पष्टीकरण

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 02 Sep 2025 6:36 PM

विज्ञापन

प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अरविंद कुमार शरण ने प्रखंड के वनवीरा पंचायत स्थित महमुदपुर स्वास्थ्य उप केंद्र का निरीक्षण मंगलवार को किया.

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अरविंद कुमार शरण ने प्रखंड के वनवीरा पंचायत स्थित महमुदपुर स्वास्थ्य उप केंद्र का निरीक्षण मंगलवार को किया. इस क्रम में स्वास्थ्य उप केंद्र बंद पाया गया. पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया कि अधिकतर केंद्र बंद ही रहता है. यदाकदा ही स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलता है. कर्मी आते भी हैं तो 12 बजे ही बंद कर लौट जाते हैं. लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल पाती है. निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई का भी घोर अभाव पाया गया. इसकी शिकायत चिकित्सा प्रभारी से की गई. चिकित्सा प्रभारी डॉ हरिशंकर प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नवल किशोर सैनी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रीमा कुमारी एवं नीलू कुमारी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गई है. प्रभारी ने बताया कि कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है. जिसके कारण आम लोगों को सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है. जब कभी भी इस बाबत छानबीन की जाती है तो आकस्मिक छुट्टी का आवेदन ग्रुप में ही डाला जाता है जो कि घोर लापरवाही दर्शाता है. चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि स्पष्टीकरण का मुकम्मल जवाब नहीं मिलने पर वरीय अधिकारी को लिखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन