हथियार के साथ अपराधी को दबोच किया पुलिस के हवाले

एक अपराधी को ग्रामीणों ने एक देसी लोडिंग कट्टा के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
बिथान. लरझाघाट थाना क्षेत्र के लादकपासिया नवग्रिया टोला में किसी वारदात को अंजाम देने आये एक अपराधी को ग्रामीणों ने एक देसी लोडिंग कट्टा के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक शादी समारोह की उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था. इसी बीच युवक हाथ में एक देसी कट्टा लेकर खड़ा था. पूछताछ करने पर वह भड़क गया. जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी. अपर थाना अध्यक्ष राम नारायण महतो ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने अपना नाम दिलखुश कुमार (20) बताया है. वह हसनपुर थाना क्षेत्र के गोदो गांव निवासी कुलदीप मुखिया का पुत्र बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के बयान पर प्राथमिक की दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










