Samastipur News:महिलाओं के योगदान को सम्मान देना है महिला दिवस : डॉ घनश्याम

Updated at : 08 Mar 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:महिलाओं के योगदान को सम्मान देना है महिला दिवस : डॉ घनश्याम

स्थानीय यूआर कॉलेज में स्थापित अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय की अध्यक्षता में कांफ्रेंस हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

रोसड़ा : स्थानीय यूआर कॉलेज में स्थापित अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय की अध्यक्षता में कांफ्रेंस हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. डॉ. राय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का थीम “एक्सीलरेट एक्शन ” रखा गया है. यह थीम लैंगिक समानता को तत्काल आगे बढ़ाने पर जोर देती है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, उनकी गरिमा, जागरूकता और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1975 में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया था. इसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के प्रति सम्मान,प्रशंसा और प्यार व्यक्त करते हुए महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों और कठिनाइयों को याद करने के लिए एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है. विधिक सेवा समिति की ओर से अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह ने कानून से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी दी. कॉलेज के प्राध्यापक डॉ विनय कुमार,डॉ अमन ओबैद, डॉ सतीश कुमार, डॉ संतोष राम, डॉ रंजन कुमार, डॉ अमरेश कुमार सिंह, डॉ रोहित कुमार, डॉ जाकिर हुसैन, डॉ संजय कुमार के साथ-साथ छात्रा आरती कुमारी, प्रिया कुमारी, निखिल कुमार आदि ने भी सभा को संबोधित किया. डॉ अमन ओबैद ने आभार व्यक्त किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन