Samastipur News:थानेश्वर स्थान मंदिर का दो मंजिला होगा नया भवन

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:थानेश्वर स्थान मंदिर का दो मंजिला होगा नया भवन

जिलावासियों के लिए आस्था का केंद्र थानेश्वर स्थान मंदिर में जल्द ही दो मंजिला भवन बनेगा. सावन से पहले इस नये भवन के निर्माण कार्य का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : जिलावासियों के लिए आस्था का केंद्र थानेश्वर स्थान मंदिर में जल्द ही दो मंजिला भवन बनेगा. सावन से पहले इस नये भवन के निर्माण कार्य का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. अभी पहले तल्ले का निर्माण कम पूरा हुआ है. इसके बाद दूसरे तल्ले का निर्माण कार्य किया जाना है. मंदिर के सिंह द्वारा से सटे इलाके में इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है. ऐसे में सावन में भक्तों के लिए नया भवन बनकर तैयार हो जायेगा. थानेश्वर स्थान मंदिर के इस नये भवन के दूसरे तल्ले पर मंदिर का कार्यालय बनेगा. जिसमें मंदिर प्रबंधन कमेटी के लोग रहेंगे. मार्गदर्शन के साथ ही भक्तों को दी देने वाली सुविधाओं के लिए शादी विवाह आदि के शुल्क भी इस कार्यालय के काउंटर से ही कटेंगे. जबकि पहले तल्ले पर पंडितों और भक्तों के लिए पूजा-पाठ की व्यवस्था होगी. इस बाबत मंदिर प्रबंधन के मुख्य पंडा संजय पंडा ने बताया कि आने वाले भक्तों को कार्यालय में द्वारा के पास ही मिल जायेगा. नये भवन में कार्यालय स्थानांतरित होगा.

विधायक ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

उजियारपुर : प्रखंड की महिसारी पंचायत के वार्ड 5 रविदास टोला में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने बसंत राम के घर से रामप्रीत राम के घर तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया. मौके पर उजियारपुर संगठन के राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, नागेन्द्र सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय, विजेंद्र कुमार राम, शिवनंदन राय, लालबाबू महतो, अशोक सिंह, राजाराम सिंह, अरुण सिंह, मंटू राय, पप्पू राय, रामाधार राम, रामाश्रय राम, श्रीकृष्ण राम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन