टीबीमुक्त पंचायत बनाने के लिए लगाया गया जांच शिविर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरिया माना राय टोल में 100 दिवसीय कैंपिंग योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया.
विभूतिपुर : भारत सरकार के टीबीमुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरिया माना राय टोल में 100 दिवसीय कैंपिंग योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. इसमें मरीजों की जांच के लिए एक्स्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उपयोग किया गया. संभावित टीबी रोगियों की पहचान के लिए बलगम (स्पूटम) के नमूने भी एकत्रित किये गये. संचालन वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया गया. सीएचओ एकता राणा, वरीय लैब यक्ष्मा पर्यवेक्षक संध्या किरण, काउंसलर सावन कुमार, एएनएम पुष्पांजलि, गुड़िया रानी, श्वेता कुमारी, लैब टेक्नीशियन हिटलर कुमार, आशा फैसिलेटर कुमारी कल्याणी, आशा मीता कुमारी, पूनम कुमारी, सरिता कुमारी, मीना कुमारी, सुशीला कुमारी, सुनीला कुमारी, रंजू कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम में आह्वान संस्था से सुमन कुमारी, सुजीत कुमार, रीना कुमारी व तकनीकी सहायता के लिए सोनू कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरज कुमार ने कहा कि यह शिविर टीवी रोगियों की पहचान और उनके समुचित उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हमारा लक्ष्य पंचायत को पूरी तरह से टीबीमुक्त बनाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




