तापमान जायेगा 40 डिग्री तक, दोपहर में चलेगी लू

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 17 से 21 अप्रैल 2024 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 17 से 21 अप्रैल 2024 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ रह सकता है. मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिसके चलते दाेपहर में लू की स्थिति बन सकती है. न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 किमी प्रति घंटा रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 65 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




