एचएम के साथ मारपीट से नाराज शिक्षकों ने बंद रखा विद्यालय

Updated at : 28 Feb 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
एचएम के साथ मारपीट से नाराज शिक्षकों ने बंद रखा विद्यालय

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखड़ा पतैली के एचएम के साथ गालीगलौज और मारपीट की घटना से नाराज शिक्षकों ने पांचवें दिन भी विद्यालय बंद कर सरायरंजन बीआरसी में योगदान दे रहे हैं.

विज्ञापन

सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखड़ा पतैली के एचएम के साथ गालीगलौज और मारपीट की घटना से नाराज शिक्षकों ने पांचवें दिन भी विद्यालय बंद कर सरायरंजन बीआरसी में योगदान दे रहे हैं. स्कूल छोड़ बीआरसी में बैठे शिक्षकों का कहना है कि गांव के ही अमलेश झा के पुत्र विजय कुमार झा द्वारा सोमवार की शाम विद्यालय के एचएम अविनाश कुमार रंजन पर विद्यालय बंद कर घर जाने के दौरान गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गयी. कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था. घटना के बाद पीड़ित प्रधानाध्यापक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई. लेकिन घटना के पांच दिनों के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है. शिक्षकों का कहना है कि युवक पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार रंजन का कहना है कि आरोपित के डर से सारे शिक्षक विद्यालय नहीं जा रहे हैं. शिक्षक पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग कर रहे हैं. स्कूल बंद होने के कारण बच्चों का पठन-पाठन बाधित है. इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक विक्षिप्त युवक द्वारा प्रधानाचार्य के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है. एसडीओ और डीएसपी को पत्र लिखकर विद्यालय में सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. ताकि विद्यालय सुचारू रूप से संचालित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन