Samastipur News:किसानों को बताये गये वैज्ञानिक खेती के तौर-तरीके

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 22 Nov 2025 6:00 PM

विज्ञापन

सरकार की कुशल व सफल कृषि नीति का परिणाम है कि आज कृषि क्षेत्र की स्थिति न सिर्फ बेहतर हुई है बल्कि किसानों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : सरकार की कुशल व सफल कृषि नीति का परिणाम है कि आज कृषि क्षेत्र की स्थिति न सिर्फ बेहतर हुई है बल्कि किसानों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है. कृषि विकास व समृद्धि के लिए किसानों की आय व उपज बढ़ाने पर समग्रता से कार्य किया जा रहा है. यह बातें शनिवार को डुमैनी में आयोजित वासंतिक (रबी) कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम के दौरान एटीएम सुधीर कुमार ने कही. अध्यक्षता कृषि समन्वयक निशांत कुमार ने की. संचालन किसान सलाहकार संदीप कुमार ने किया. इस दौरान किसानों को जलवायु अनुकूल खेती, समेकित कीट प्रबंधन व वैज्ञानिक तौर तरीके से खेतीबाड़ी के टिप्स दिये. इस क्रम में सरकार प्रायोजित लाभप्रद योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए कृषि कर्मियों ने किसानों को प्रेरित किया. इधर, घटहाटोल में नेशनल मिशन ऑफ नेचुरल फार्मिंग के तहत रासपुर पतसिया पूरब व पश्चिम पंचायत के चयनित किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए कर्मशाला का आयोजन किया गया. जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों का जिक्र किया. इस मौके पर कृष्ण देव पासवान, राजबल्लभ पासवान, चंद्रदीप पासवान, देवानंद राय, मुनारिक पासवान, पूजा देवी, रूबी कुमारी, सीता देवी, चंद्रकला देवी, संतोष पासवान, बैजनाथ पासवान मौजूद थे. उजियारपुर : प्रखंड के बेलारी पंचायत भवन परिसर में शनिवार को रबी कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया संतोष कुमार झा ने की. बीटीएम मुकेश कुमार, रतेंद्र कुमार, प्रभात रंजन, मो. इम्तियाज, अशोक कुमार सिंह उर्फ अशोक पुष्पम, किसान अखिलेश कुमार, देवेंद्र सिंह, बतहु सहनी, मो. आसीन, संतोष सिंह थे. दूसरी ओर पतैली पश्चिमी में चौपाल हुआ. इसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई. एटीएम ओम प्रकाश, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, राजर्षि, राज कुमार सिंह थे. शिवाजीनगर : प्रखंड के रजौर रामभद्रपुर और भटौरा में रबी कृषि जन चौपाल आयोजित किया गया. अध्यक्षता भटौरा पंचायत में मुखिया सरिता कुमारी और रजौर रामभद्रपुर पंचायत में मुखिया रामचंद्र सिंह ने की. मौके पर बीएओ सतीश कुमार, राहुल कुमार, अमरदीप शर्मा, इंद्रजीत गौरव, मुरारी कुमार, राकेश कुमार राकेश, संजय कुमार, रंजीत कुमार, दीपक कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन