सुबह दुकान खोलकर ग्राहकों को चाय दे रहा था युवक, अचानक करंट लगा और चली गयी जान

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोहिउद्दीननगर के मदूदाबाद में एक चाय दुकानदार की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. दुकान खोलते समय हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Mohiuddinagar News: थाना क्षेत्र के मदूदाबाद में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक चाय दुकानदार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत के वार्ड 12 निवासी उमेश महतो के पुत्र चंदन कुमार (28) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

विज्ञापन

दुकान खोलते ही करंट की चपेट में आया युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, चंदन कुमार सुबह घर से अपनी दुकान पर पहुंचा था. दुकान खोलने के बाद वह ग्राहकों को चाय देने लगा. इसी दौरान वह अचानक करंट प्रवाहित बिजली उपकरण के संपर्क में आ गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां से चिकित्सकों ने उसे सीएचसी रेफर कर दिया. सीएचसी में चिकित्सकों ने चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार

घटना के बाद लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने इससे इनकार कर दिया.

चंदन कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है. अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर बंधाया ढांढस

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक राजेश कुमार सिंह, प्रमुख जवाहरलाल राय, मुखिया विनय कुमार और पूर्व मुखिया मो. निजाम मौके पर पहुंचे. सभी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.

यह भी पढ़ें

पूसा में बच्ची को थार से ले जाने से रोकने पर विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट; कई लोग घायल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन