धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: न्यायालय, प्रशासनिक भवनों व स्कूलों में शान से लहराया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

गौशाला परिसर में झंडू तोलन करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया।

विज्ञापन

Rosera Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में देशभक्ति और अपार उत्साह का माहौल देखा गया. सरकारी कार्यालयों, न्यायालय परिसर, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में पूरे मान-सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया.

विज्ञापन

न्यायालय व प्रशासनिक परिसरों में ध्वजारोहण

अनुमंडल के प्रमुख प्रशासनिक और न्यायिक भवनों में निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया:

  • न्यायालय व बार एसोसिएशन: न्यायालय परिसर में एडीजे-वन दुष्यंत कुमार तथा अधिवक्ता संघ कार्यालय में महासचिव बीरेंद्र कुमार बीरेंद्र ने तिरंगा फहराया. अधिवक्ता लिपिक संघ में वीरेंद्र नारायण झा ने झंडोत्तोलन किया.
  • अनुमंडल व पुलिस प्रशासन: जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम एवं अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम संदीप कुमार तथा एसडीपीओ कार्यालय में डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने झंडा फहराया.
  • प्रखंड व थाना: प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख उषा देवी, निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्रार डॉ. भास्कर ज्योति, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर मनोज कुमार और थाना परिसर में थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने तिरंगा फहराया.

शैक्षणिक संस्थानों व प्रमुख स्थलों पर फहराया गया तिरंगा

  • नगर परिषद कार्यालय में सभापति मीरा सिंह, यूआर कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संजय झा तथा सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, बटहा में प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल ने ध्वजारोहण किया.
  • संत कबीर महाविद्यालय में अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार नायक, गौशाला परिसर में देवेंद्र नायक, गांधी स्मारक पर शम्भु प्रसाद सिंह व टावर चौक पर दिनेश नायक ने राष्ट्रध्वज फहराया.

विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी पार्टी पदाधिकारियों ने तिरंगा फहराकर अमर शहीदों को नमन किया.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर 47 भूमिहीनों को मिला वासगीत पर्चा: आशियाने की जगी उम्मीद, खिले चेहरे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन