स्वतंत्रता दिवस की धूम: प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने फहराया तिरंगा, गिनाईं जिले की उपलब्धियां

Updated:
विज्ञापन

मुख्य समारोह में मंत्री व अन्य

समस्तीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने जिले में हो रहे विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

विज्ञापन

Samastipur Flag Hoisting: जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. शहर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने परेड की सलामी लेने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

सात निश्चय और जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया:

  • सात निश्चय योजना: मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट-1 और पार्ट-2 के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया गया है.
  • सहयोग पोर्टल: सहयोग शिविरों और नए पोर्टल के जरिए जन शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है. 30 दिनों में समस्या का समाधान न करने वाले लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है.
  • बिजली व शिक्षा: जिले में 20 से 22 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है.

शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक विस्तार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

मंत्री ने बताया कि बिथान, कल्याणपुर, खानपुर, सिंघिया और विद्यापतिनगर में नए डिग्री कॉलेज खोले गए हैं. जिले में 317 आईसीटी लैब, 415 स्मार्ट क्लास और सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल स्थापित किए गए हैं. इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया.

मंच पर विधायक वीरेंद्र कुमार, विधायक अश्वमेध देवी, एमएलसी तरुण कुमार, जिप अध्यक्ष खुशबू कुमारी, मेयर अनीता राम सहित डीएम और एसपी मौजूद रहे. मंच संचालन शिक्षक अनंत कुमार राय ने किया. इसके अतिरिक्त आदर्शनगर रोड नंबर 3बी में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, पेंशनर समाज भवन में महेश चौधरी तथा रालोजपा कार्यालय में उमाशंकर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया.

ये भी पढ़ें: धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: न्यायालय, प्रशासनिक भवनों व स्कूलों में शान से लहराया तिरंगा


विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन