Samastipur News:प्रतिभाशालियों ने नामांकन को पहला च्वाइस दिया आरपीसीयू : कुलपति

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:प्रतिभाशालियों ने नामांकन को पहला च्वाइस दिया आरपीसीयू : कुलपति

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से नामांकन के दूसरे दिन लगभग 90 प्रतिशत सीटें पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई.

विज्ञापन

Samastipur News: पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से नामांकन के दूसरे दिन लगभग 90 प्रतिशत सीटें पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई. कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कि इस बार विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग में अच्छी रैंक हासिल की है. जिसके कारण देश भर के सबसे प्रतिभाशाली बच्चों ने विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए अपना पहला च्वाइस पूसा विश्वविद्यालय को रखा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में 23 राज्यों के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. विश्वविद्यालय में मिनी इंडिया की झलक मिलती है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों में पढाई के साथ साथ राष्ट्र भक्ति और कर्तव्य परायणता का भी विकास करना चाहता है. उनके पूरे व्यक्तित्व को समग्र रूप से उभारना चाहता है ताकि वे दुनिया भर में देश का नाम रौशन कर सकें. उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. कुलसचिव डॉ पीके प्रणव ने कहा कि नामांकन के दौरान छात्रों और अभिभावकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से शिक्षा लोन को लेकर भी काउंटर लगाये गये हैं ताकि यदि किसी छात्र को आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो तो उसे तत्काल ही उपलब्ध करवा दिया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन