स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग से मांगा सुझाव

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव से मिलकर स्थानीय निगम प्रशासन द्वारा स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन के लिए सुझाव का अनुरोध किया है.
समस्तीपुर: नगर निगम के मेयर अनिता राम ने पटना में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव से मिलकर स्थानीय निगम प्रशासन द्वारा स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन के लिए सुझाव का अनुरोध किया है. मेयर ने बताया कि एक माह पूर्व निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से नवगठित एवं विस्तारित क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन एवं रख रखाव के लिए वार्डवार निविदा कि जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया. सामान्य बोर्ड की बैठक में पारित इस प्रस्ताव के आलोक में निगम प्रशासन ने टीम गठित कर सभी वार्डों में सर्वेक्षण किया. सर्वेक्षण उपरांत स्ट्रीट लाइटों पर व्यय होने वाले विद्युत विपत्र की देयता के सक्षमता का आकलन कर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक अभियंता को प्रतिवेदन समर्पित किया. मेयर ने बताया कि सामान्य बोर्ड की बैठक में स्ट्रीट लाइटों के अधिष्ठापन के लिए वार्डवार निविदा की खामियों के संबंध में बिंदुवार सुझाव भी दिए गए. उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट की निविदा वार्डवार टेंडर करने से ऐसी संभावना है कि छोटी- छोटी कंपनियों या फर्म टेंडर में सफल हो जाएं, जिनका अनुभव कम हो. वार्डवार स्ट्रीट लाइट का टेंडर छोटी एजेंसियों को देने पर लागत अधिक हो सकता है, क्योंकि उन्हें वार्ड वार अधिक मानव बल और तकनीकी सहायक की आवश्यकता होगी. वार्डवार स्ट्रीट लाइट का टेंडर करने से उसके रख रखाव एवं पर्यवेक्षण करने में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है. समेकित रूप से निविदा होने पर सीसीएमएस के माध्यम से स्ट्रीट लाइटों के पर्यवेक्षण बेहतर ढंग से किया जा सकता है. फलस्वरुप बिजली विपत्र में भी तुलनात्मक रूप से कमी आएगी एवं व्यय भार भी कम होगा. उन्होंने बताया कि उपरोक्त दिए गए सुझाव के आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग से मार्गदर्शन के अनुरोध किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




