ePaper

Samastipur News:पीएम श्री विद्यालय में शुरू नहीं हो सकी वर्ग 6 से 8 के बच्चों की पढ़ाई

Updated at : 28 Jul 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:पीएम श्री विद्यालय में शुरू नहीं हो सकी वर्ग 6 से 8 के बच्चों की पढ़ाई

पीएम श्री योजना के तहत जिले के 27 माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस सत्र से कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद पर अब पानी फिर रहा है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : पीएम श्री योजना के तहत जिले के 27 माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस सत्र से कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद पर अब पानी फिर रहा है. तीन माह से अधिक चालू सत्र के बीत चुके हैं लेकिन अब तक गतिरोध व मार्गदर्शन के पेंच में आगे की कार्रवाई फंसी हुई है. चयनित पीएम श्री विद्यालय में मध्य विद्यालय को संविलियन करने की प्रक्रिया जिला शिक्षा विभाग द्वारा पूरी नहीं की जा सकी है. विदित हो कि माह मार्च के अंतिम सप्ताह में पीएम श्री विद्यालय में मध्य विद्यालय को संविलियन कर जिस तरह से सूची जारी की गयी थी. उस पर सवाल खड़े करते हुए जिला शिक्षा विभाग को जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अभिभावकों ने कटघरे में खड़ा कर दिया था. बताते चलें कि प्लस टू उच्च विद्यालय लगमा,सिंघिया, बीएनबीएच स्कूल बंगरहट्टा, सिंघिया, जीवी हाई स्कूल शाहपुर पटोरी, उच्च विद्यालय बाघी,ताजपुर, हाईस्कूल बढ़ौना विद्यापतिनगर, गांधी स्मारक दामोदर उच्च विद्यालय शिवाजीनगर, तिरहुत एकेडमी,समस्तीपुर,बालिका उच्च विद्यालय रोसड़ा, गनौर दास उच्च विद्यालय बिनगामा मोहनपुर,पीएसपी उच्च विद्यालय बिथान,डीपीजीसीपी बालिका उच्च विद्यालय कल्याणपुर चौक, प्लस टू आरजेएसटी उच्च विद्यालय रासपुर पतसिया मोहिउद्दीननगर, बीएस उच्च विद्यालय आतापुर नकौनी हसनपुर, बीआरआर उच्च विद्यालय मोरवा, बालिका उच्च विद्यालय पूसा, प्लस टू गर्वनमेंट हर्षित उच्च विद्यालय अख्तियारपुर खजुरी, डा. आरएमएल उच्च विद्यालय पचपैका उजियारपुर,एएनएस बालिका उच्च विद्यालय सुल्तानपुर, मोहिउद्दीननगर, प्लस टू किसान उच्च विद्यालय मोरसंड,पूसा, प्लस टू आरएच विद्यालय मिश्रौलिया, विभूतिपुर,छत्रधारी इंटर स्कूल दलसिंहसराय, अशोक स्मारक उच्च विद्यालय बंघारा दलसिंहसराय, गोल्फ फिल्ड रेलवे कालोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय, समस्तीपुर, बीटी इंटर विद्यालय किशनपुर, वारिसनगर, बालिका उच्च विद्यालय भगवानपुर देसुआ, उजियारपुर में 6 से 8 वीं कक्षा तक पढाई शुरु होनी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन