मैट्रिक वार्षिक परीक्षा: इंटीग्रेशन और डिफ्रेंसेशन से अधिक थे प्रश्न, गणित पेपर से खुश दिखे परीक्षार्थी

Updated at : 18 Feb 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा: इंटीग्रेशन और डिफ्रेंसेशन से अधिक थे प्रश्न, गणित पेपर से खुश दिखे परीक्षार्थी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन गणित की परीक्षा दोनों पालियों में परीक्षार्थियों ने दी.

विज्ञापन

समस्तीपुर: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन गणित की परीक्षा दोनों पालियों में परीक्षार्थियों ने दी. जिले के 78 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में दूसरे दिन की परीक्षा संपन्न हुयी. मंगलवार को प्रथम पाली में 33194 व दूसरी पाली में 32725 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. वही प्रथम पाली में 612 व दूसरी पाली में 577 ने गणित की परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए. गणित परीक्षा देकर एग्जाम सेंटर से बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला. मुस्कान देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि लगभग सभी परीक्षार्थियों का पेपर काफी अच्छा निकला. वहीं बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों से प्रभात खबर के प्रतिनिधि ने बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि लगभग सभी प्रश्न काफी अच्छा रहा. लगभग प्रश्न आसान था, कुछ कठिन था, लेकिन वह भी बन गया, जो सोचकर घर से निकले थे.

प्रथम पाली में 612 व दूसरी पाली में 577 ने गणित की परीक्षा छोड़ी

गणित में अच्छे नंबर की उम्मीद कर रहे हैं. कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि बताया कि इस बार का प्रश्न काफी सही था. अच्छा एग्जाम गया, प्रश्न का लेवल सही था. जो पढ़ाई करके आए थे, हू ब हू उसी प्रश्न से मिलता जुलता था. पढ़ने वाले स्टूडेंट के लिए कोई भी प्रश्न कठिन नहीं होता है. सभी प्रश्न आसान होता है. उम्मीद है कि अच्छा नंबर आएगा और अच्छे नंबर से पास होंगे. वही प्रश्न संख्या 42 में Tan 10°.Tan 23°.tan 80° tan 67° प्रश्न था, जिसका उत्तर 1 दिया. परीक्षार्थी खुशी प्रवीण ने बताया कि इस वर्ष मैथ्स का पेपर मध्यम स्तर का था. अगर आपकी तैयारी पहले से अच्छी थी और अपने अच्छे ढंग से पढ़ाई की थी तो अवश्य ही अच्छे अंक प्राप्त होंगे.

जगह-जगह जाम से परेशान रहे लोग

परीक्षा को लेकर शहर की मुख्य सड़क तथा शाखा सड़कें रह-रह कर जाम होती रही. केंद्रों के आसपास जाम का कुछ अधिक असर देखा गया. विशेषकर ताजपुर रोड तथा बीआरबी कॉलेज रोड, कचहरी कैम्पस में जाम की समस्या अधिक रही. यहां लोगों को काफी समय तक जाम में फंसना पड़ा. सुबह से शाम तक इन दोनों जगहों पर लगातार जाम होती रही. इसके कारण कई परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को पहुंचने में काफी कठिनाई हुई तो कई परीक्षार्थियों को महाजाम के कारण केंद्र पर किसी प्रकार इंट्री अंतिम समय में मिली. ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तैनात पुलिस जवान भी पूरे दिन परेशान रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन