Samastipur News:एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों का किया स्थानांतरण

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों का किया स्थानांतरण

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस केन्द्र में पदस्थापित कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस केन्द्र में पदस्थापित कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया. पुअनि बलाल खां को पुलिस केन्द्र से कल्याणपुर थाना के अनुसंधान इकाई, पुअनि वीर बहादुर सिंह को लरझाधाट थाना, अनुसंधान इकाई, सअनि सुभाष कुमार यादव को सिंघिया थाना भेजा है. इसी तरह अनुसंधान इकाई, पुअनि महेन्द्र प्रसाद को प्रभारी, हाजत एवं उपस्थापन, सदर कोर्ट, सअनि अनोज कुमार पाण्डेय को ईआरवी कर्पूरीग्राम थाना भेजा है. वहीं सअनि सुबोध कुमार सिंह को ईआरवी, नगर थाना, सअनि मृत्युंजय कुमार को ईआरवी, विभूतिपुर थाना, पुअनि ओमप्रकाश प्रसाद को ईआरवी, रोसड़ा थाना, पुअनि बिरेन्द्र कुमार सिंह को ईआरवी, उजियारपुर थाना एवं सअनि अतुल कुमार मंडल को पुलिस केन्द्र से ईआरवी, चकमेहसी थाना में पदस्थापित किया है. साथ ही अविलंब अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान का आदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन