Samastipur News:पांच वारंटी समेत छह लोग गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने चार वारंटी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
Samastipur News:वारिसनगर : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने चार वारंटी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि रोहुआ पश्चिमी गांव से वारंटी शिव पासवान, पुलिंदर पासवान, रामप्रीत पासवान एवं मोहन पासवान को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही शादीपुर बथनाहा गांव से एक प्राथमिक अभियुक्त नवीन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. वहीं मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गोविंदपुर गांव से एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है. मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फरार वारंटी राजेन्द्र सहनी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




