ePaper

Samastipur News:द्वितीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम आयोजित

Updated at : 22 Nov 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:द्वितीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम आयोजित

डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को द्वितीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2025 का जिला स्तरीय परियोजना संबंधित चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर के बैनर तले आयोजक साइंस फॉर सोसाइटी बिहार के तत्वावधान में शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को द्वितीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2025 का जिला स्तरीय परियोजना संबंधित चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन आरएनएआर कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ प्रो सुरेंद्र प्रसाद, पूर्व प्राचार्य डॉ प्रो भोला चौरसिया, डॉ प्रो उमा सिन्हा एवं जिला समन्वयक डॉ रविंद्र कुमार ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया. इसका मुख्य विषय खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन था. जिसमें जिला स्तरीय विभिन्न विद्यालयों से वर्ग 7 वीं से 12 वीं के बहुसंख्य बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया. जिसके तहत आयोजक मंडल सदस्य द्वारा उपरोक्त परियोजनाओं में से तीन उत्कृष्ट बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया. इसमें तिरहुत एकेडमी के नवम वर्ग की छात्रा सुचिता कुमारी, डीएवी पब्लिक स्कूल समस्तीपुर के नवम वर्ग की छात्रा अंशिका सिंह एवं किसान हाई स्कूल मोरसंड पूसा के नवम वर्ग की छात्रा श्रुति कुमारी का चयन उत्तर बिहार क्षेत्रीय परियोजना चयन कार्यक्रम के लिए किया गया. बताते चलें जिला स्तरीय इस परियोजना चयन कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों से आये हुए बाल वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं द्वारा खाद्य सामग्री का बेहतर उत्पादन, भंडारण, परिष्करण, जैव विविधता का संवर्धन एवं जैव संसाधनों का सतत उपयोग, खरपतवार का अध्ययन एवं उनका वैकल्पिक उपयोग, मिट्टी का संरक्षण एवं प्रबंधन, मौसम जलवायु एवं कृषि जैसे उपविषय पर अपने अपने परियोजना कार्य की प्रस्तुति दी गई. वक्ताओं ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षक अपना बहुमूल्य समय बच्चों के बीच दें, ताकि बच्चों में प्रतिभा उत्पन्न किया जा सके. यही बच्चे हमारे देश का भविष्य निर्धारण करने में सक्षम होंगे. मौके पर सक्रिय सहभागिता निभाने में अनुज कुमार (मीडिया प्रभारी), डॉ विकास कुमार गुप्ता (आयोजन समिति सदस्य), सुरेश कुमार पूर्व शैक्षिक समन्वयक, डॉ रामसेवक प्रसाद (समिति कोषाध्यक्ष), साथ ही डीएवी पब्लिक स्कूल के सहयोगी शिक्षक/ शिक्षिकागण ललन कुमार, आर. झा, शिक्षाविद शांतनु एवं एके झा, मंच समन्वयक रंजीत कुमार साह, निरंजन कुमार सिंह, जीव विज्ञान शिक्षिका रंजीता रंजन, स्वाति, रोशनी एवं अरुण कुमार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन