Samastipur News:प्राइवेट मेडिकल एसोशिएशन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:प्राइवेट मेडिकल एसोशिएशन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

हॉस्पिटल रोड स्थित शिव सेवा सदन में प्राइवेट मेडिकल एसोशिएशन की बैठक की गई.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : हॉस्पिटल रोड स्थित शिव सेवा सदन में प्राइवेट मेडिकल एसोशिएशन की बैठक की गई. इसमें डॉ. आरबी पटेल, डॉ. डीएन सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. राजू कुमार, डॉ. राज कुमार साह, डॉ. राजश्री गुप्ता, डॉ. सीडीपी वर्मा, अजित सिंह सहित कई डॉक्टर व निजी क्लिनिक के संचालक उपस्थित थे. इसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करते हुए नये पदाधिकारियों का चुनाव करने पर बल दिया गया. वहीं आये दिन किसी न किसी निजी क्लिनिक में बीमारी की वजह से मरीज की मौत के बाद हो हंगामा, तोड़फोड़ करने व भारी रकम की मांग करने को सभी डॉक्टरों ने गलत ठहराया. डॉक्टरों ने कहा कि हमलोग हर मरीज का इलाज ईमानदारी से करते हैं जो सीरियस होता है उसे भर्ती न लेकर प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया जाता है. परन्तु मरीज के परिजनों द्वारा दबाव डाल कर इलाज करवाया जाता है. इस दौरान अगर मरीज कि मौत हो जाती है तो इसमें डॉक्टर कि क्या गलती है. इस पर सभी को एकजुट होना होगा. अगर डॉक्टर गलत नहीं है तो डरने कि जरूरत नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन