रिटायर्ड शिक्षक की पिटाई से मौत मामले में सात लोग आरोपित

थाना क्षेत्र के वारी गांव के रिटायर शिक्षक के साथ मारपीट कर हत्या करने के मामले में परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.
सिंघिया : थाना क्षेत्र के वारी गांव के रिटायर शिक्षक के साथ मारपीट कर हत्या करने के मामले में परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. थानाध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया की मृतक रिटायर शिक्षक प्रेमचन्द्र महतो के पुत्र चन्द्रशेखर महतो ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के एक ही परिवार के सात लोगों को आरोपित करते हुए पिता के साथ पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है. आवेदन में बताया गया ही पांच दिन पूर्व उनके चचेरे भतीजा सूरज महतो को किसी बात को लेकर शक होने पर सभी ने अपने घर बुलाया और घर में बंद कर सभी ने मिलकर उसके साथ पिटाई की थी. इसी बात को लेकर 18 फरवरी मंगलवार को सामाजिक पंचायत होनी थी. लेकिन, आरोपित पक्ष के लोग पंचायत मानने को तैयार नहीं थे. इसी रंजिश को लेकर आरोपित सभी लोगों ने मिलकर सामाजिक पंचायत से एक दिन पूर्व बुरी तरह से उनकी पिटाई कर दी. जिसके बाद वे अचेत होकर घटनास्थल पर गिर पड़े. बता दें कि वारी गांव में सोमवार की रात एक शादी के भोज में बड़े भाई के साथ हुई विवाद की सूचना पर देखने जा रहे छोटे भाई रिटायर शिक्षक प्रेमचन्द्र महतो को गांव के ही एक परिवार के लोगों द्वारा बुरी तरह से पिटाई कर दी गयी. पिटाई के बाद स्थिति बिगड़ता देख परिजनों ने उपचार के लिए दरभंगा के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई. इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद इंसपेक्टर मनोज कुमार थानाध्यक्ष के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करते हुए घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इंसपेक्टर ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




