एसडीओ ने किया गंगा नदी के तटबंध का निरीक्षण

एसडीओ विकास कुमार पांडेय ने अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंड शाहपुर पटोरी, मोहनपुर एवं मोहिउद्दीननगर के गंगा नदी के तटबंध का निरीक्षण किया.
शाहपुर पटोरी : एसडीओ विकास कुमार पांडेय ने अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंड शाहपुर पटोरी, मोहनपुर एवं मोहिउद्दीननगर के गंगा नदी के तटबंध का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने स्विस गेट का भी निरीक्षण किया. एसडीओ ने बताया कि बाढ पूर्व तैयारी को लेकर गंगा नदी के तटबंध का निरीक्षण किया गया है. उन्होंने बताया कि बांध मरमम्त का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है. जिओ बैग उचित मात्रा में तैयार कर रखा गया है. बांध मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से हो इसके लिए एसडीओ ने विभिन्न अधिकारियों को कई निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी जूनियर इंजीनियर सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










