Samastipur News:स्थापना समिति सॉफ्टवेयर से रिक्ति के अनुरूप विद्यालय करेंगे आवंटित

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:स्थापना समिति सॉफ्टवेयर से रिक्ति के अनुरूप विद्यालय करेंगे आवंटित

अंतर जिला स्थानांतरण के बाद विद्यालय आवंटन से संबंधित गाइड लाइन अपर मुख्य सचिव ने जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : अंतर जिला स्थानांतरण के बाद विद्यालय आवंटन से संबंधित गाइड लाइन अपर मुख्य सचिव ने जारी कर दिया है. स्थानांतरण के लिए जिला आवंटित करने के बाद अब ई-शिक्षाकोष के माध्यम से 5-5 प्रखंड का विकल्प दिया जायेगा. डीएम की अध्यक्षता में गठित स्थापना समिति सॉफ्टवेयर के माध्यम से रिक्ति के अनुसार विद्यालय आवंटित करेंगे. शिक्षकों का कहना है कि विभागीय पत्राचार के आलोक में पहले समिति का गठन किया जाये. जिले के अन्दर शिक्षकों का स्थानान्तरण व दूसरे जिला स्थानान्तरण जिला स्थापना समिति करेगी. इसके लिए आठ सदस्यीय जिला स्थापना समिति गठित होगी. शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने इस संबंध में डीएम को पत्र भेजा था. जिला स्थापना समिति के अध्यक्ष डीएम तो डीईओ सदस्य सचिव होंगे. डीडीसी, अपर जिला दंडाधिकारी, स्थापना डीपीओ, डीएम द्वारा अनुसूचित जाति, जन जाति से मनोनीत एक पदाधिकारी, महिला वरीय उप समाहर्ता व अल्पसंख्यक श्रेणी के एक पदाधिकारी इस समिति के सदस्य होंगे. शिक्षकों का कहना है कि ””होम डिस्ट्रिक्ट”” से पहले ””हैरान-परेशान डिस्ट्रिक्ट”” नजर आ रहा है. ट्रांसफर पोर्टल पर रोज चल रहा ””ट्रायल एंड एरर””. जिला आवंटन सूची का बार-बार दिखना और छिप जाना, यह स्थिति है सॉफ्टवेयर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन