बोरी में शव मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने खोला तो सामने आई सच्चाई

बरबट्टा में बोरी खोलकर जांच करती पुलिस
बरबट्टा पंचायत में सड़क किनारे एक बंद बोरी से दुर्गंध आने पर शव होने की आशंका से सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी खुलवाई, जिसमें किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक मृत कुत्ते का शव मिला.
Sarairanjan News: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत के वार्ड संख्या-08 में शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे गड्ढे में पड़ी एक बंद बोरी को देखकर शव होने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में बोरी खुलवाई. जांच में उसमें किसी व्यक्ति का शव नहीं, बल्कि एक मृत कुत्ता मिला.
दुर्गंध आने पर हुई शव होने की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ किसान खेत देखने गए थे. इस दौरान सड़क किनारे गड्ढे से तेज दुर्गंध आने पर वे मौके पर पहुंचे. वहां एक बंद बोरी दिखाई देने पर उसमें शव होने की आशंका हुई, जिसके बाद तत्काल मुसरीघरारी थाना पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस जांच के बाद स्थिति हुई स्पष्ट
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में बोरी खोलकर जांच की. बोरी में मृत कुत्ता मिलने के बाद मानव शव मिलने की आशंका समाप्त हो गई. इसके साथ ही इलाके में फैली अफवाह पर भी विराम लग गया और लोगों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










