रोसड़ा में 870 परिवारों को मिला आशियाना, पीएम आवास योजना 2.0 का काम तेज

रोसड़ा नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 870 परिवारों को पक्का मकान मिला। योजना के नए चरण में 291 और आवासों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Pradhan Mantri Awas: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र में सबके लिए आवास योजना के तहत बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों का अपना पक्का मकान बनाने का सपना तेजी से पूरा हो रहा है. नगर परिषद प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले चरण में 870 परिवारों को उनका पक्का मकान बनाकर सौंप दिया गया है. वहीं, नई योजना प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 का काम भी धरातल पर पूरी गति से चल रहा है.
1,369 स्वीकृत आवासों में से 870 बनकर तैयार
वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2024-25 के दौरान रोसड़ा नगर परिषद में कुल 1,369 आवास स्वीकृत किए गए थे. पारदर्शिता बरतते हुए सभी पात्र लाभुकों को कार्यदेश जारी किए गए. निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर किस्तों का भुगतान किया गया:
- प्रथम किस्त: 1,349 लाभुकों को जारी.
- द्वितीय किस्त: 1,104 लाभुकों को प्राप्त हुई.
- तृतीय किस्त: 939 लाभुकों को दी गई.
- चतुर्थ किस्त: 870 लाभुकों के खाते में भेजी जा चुकी है.
इसके परिणामस्वरूप 870 मकान पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं.
पीएम आवास योजना शहरी-2.0 के तहत 291 नए घर स्वीकृत
पुराने चरण की सफलता के बाद पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 291 नए आवासों की स्वीकृति दी गई है. सभी 291 लाभुकों को कार्यदेश निर्गत कर दिए गए हैं. निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 285 लाभुकों के बैंक खाते में आरटीजीएस के जरिए पहली किस्त की राशि भेजी जा चुकी है.
सीधे खाते में भेजी जा रही राशि, बिचौलिए बेअसर
आवास निर्माण की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है. इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और योजना में पूरी पारदर्शिता आई है.
ये भी पढ़ें: समस्तीपुर जंक्शन पर मानव तस्करी के खिलाफ आरपीएफ और रेल पुलिस ने यात्रियों को किया गया जागरूक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










