समस्तीपुर जंक्शन पर मानव तस्करी के खिलाफ आरपीएफ और रेल पुलिस ने यात्रियों को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
मानव तस्करी समाज के लिए कलंक, यात्रियों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर जंक्शन पर मानव तस्करी के खिलाफ आरपीएफ और रेल पुलिस ने यात्रियों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और रेल पुलिस ने मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ यात्रियों को जागरूक किया। सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

Human Trafficking Samastipur: समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल पुलिस (GRP) के संयुक्त तत्वावधान में मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया और रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यात्रियों को मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ सतर्क रहने का संदेश दिया.

माइकिंग और पंपलेट के जरिए यात्रियों को किया जागरूक 

अभियान के दौरान जंक्शन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. अधिकारियों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, दुकानदारों और कुलियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य स्पष्ट और जनहित से जुड़ा है:

  • महिलाओं, बच्चों और युवाओं को मानव तस्करी तथा अन्य शोषणकारी गतिविधियों से सुरक्षित रखना.
  • समाज में सुरक्षा का माहौल बनाना और आम नागरिकों को अपराधों के प्रति जागरूक करना.
  • बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी में फंसे बच्चों को मुक्त कराने के लिए नेटवर्क को ध्वस्त करना.

तस्करों के तौर-तरीकों की दी जानकारी 

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों और नागरिकों को तस्करों के जाल में फंसने से बचने के उपाय बताए गए. साथ ही विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी छात्रों व शिक्षकों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई. मौके पर सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर कुमार, शशिकांत तिवारी, बालमुकुंद कुमार, अनीश और सोने लाल ठाकुर समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रफ्तार: डीएम ने मिडवाइफरी डैशबोर्ड प्रशिक्षण का किया शुभारंभ


विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन