पहले सावन सोमवार शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी

Updated:
विज्ञापन
सावन

सावन

सावन 2026 का पहला सोमवार 3 अगस्त को है। इस दिन भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, शहद, चंदन और अक्षत जरूर चढ़ाएं। जानिए पूजा सामग्री और शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन

Sawan 2026: भगवान भोलेनाथ की भक्ति को समर्पित सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है. इसका समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा. इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ रहा है.यदि आप भी इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे हैं, तो पूजा में कुछ विशेष सामग्री जरूर शामिल करें. धार्मिक मान्यता है कि इन वस्तुओं को शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. 

Image

सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

  • गंगाजल एवं शुद्ध जल: तांबे के लोटे से 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है.
  • बेलपत्र: भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है. सोमवार के दिन 11 या 21 अखंड बेलपत्र चढ़ाएं. ध्यान रखें कि बेलपत्र की चिकनी सतह शिवलिंग की ओर रहे.
  • धतूरा और आक के फूल: पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव को धतूरा और आक के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है. इससे नकारात्मकता दूर होती है और कार्यों में सफलता मिलती है.
  • शहद: शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से वाणी में मधुरता आती है और पारिवारिक रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होता है.
  • सफेद चंदन: भगवान शिव को सफेद चंदन का लेप लगाने से उनकी शीतल कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि इससे कुंडली के ग्रह दोष भी शांत होते हैं.
  • अक्षत : पूजा में बिना टूटे हुए स्वच्छ अक्षत अर्पित करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं.

सावन के पहले सोमवार का शुभ मुहूर्त (3 अगस्त 2026)

पूजन मुहूर्तसमय
ब्रह्म मुहूर्तप्रातः 4:19 से 5:01 बजे तक
अभिजीत मुहूर्तदोपहर 12:00 से 12:54 बजे तक
प्रदोष कालसायं 6:26 से 7:56 बजे तक

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026: देवघर के आसमान में ड्रोन शो ने बिखेरा शिवमय नजारा, पहले दिन 74,987 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola