Hartalika Teej Lord Shiva Aarti Lyrics in Hindi: हरतालिका तीज पर इस आरती के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

Updated:
विज्ञापन

शिव जी की आरती ॐ जय शिव ओंकारा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hartalika Teej Lord Shiva Aarti Lyrics in Hindi: हरतालिका तीज के दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती हैं. इस पावन अवसर पर आरती का पाठ करने से मनोकामना पूर्ति और घर-परिवार में सुख-शांति की मान्यता है.

विज्ञापन

Hartalika Teej Aarti Lyrics in Hindi: आज 14 सितंबर को हरतालिका तीज का पावन व्रत रखा जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से पूजा और आरती करने से सौभाग्य और दांपत्य सुख की कामना पूरी होती है.

विज्ञापन

शिव जी की आरती

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा। ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे। हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे। त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी। त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे। सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी। सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका। मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा। पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा। भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला। शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी। नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे। कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

ये भी पढ़ें: Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती के आशीर्वाद से सजे ये भक्तिमय हरतालिका तीज व्रत संदेश, अपनों को करें शेयर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola