Samastipur SHO Arrested: समस्तीपुर में महिला थानेदार और ड्राइवर 20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Jul 2025 4:46 PM
गिरफ्तार कर ले जाती निगरानी की टीम
Samastipur SHO Arrested: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की मुहिम तेज हो गई है. इसी कड़ी में समस्तीपुर की महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी और उनके ड्राइवर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई एक लिखित शिकायत की जांच के बाद की गई.
Samastipur SHO Arrested: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में 19 जुलाई 2025 को समस्तीपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसमें महिला थाना समस्तीपुर की थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी और उनके चालक गुड्डू कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
शिकायत के बाद की गई कार्रवाई
छतौना पंचायत निवासी राजीव रंजन सिंह के खिलाफ महिला थाना में एक महिला द्वारा आवेदन दिया गया था. इसी सिलसिले में थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी ने राजीव को नोटिस भेजकर थाने बुलाया और ड्राइवर के साथ मिलकर उससे 20 हजार रुपये की मांग की. इससे परेशान होकर राजीव रंजन ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही पुतुल कुमारी व ड्राइवर ने रिश्वत की राशि ली. दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
अधिकारियों की चुप्पी
गिरफ्तारी के बाद महिला थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बड़ेअधिकारी इस मसले पर बोलने से कतरा रहे हैं. निगरानी विभाग के डीएसपी राजेश कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि रिश्वत लेने की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है. यह मामला दर्शाता है कि बिहार सरकार और निगरानी एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपना रही हैं.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: Chandan Mishra Patna: एक साल में 6 मर्डर, ऐलान करके हत्या करता था चंदन मिश्रा, जानें पूरी कुंडली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










