समस्तीपुर: रिमझिम रिसोर्ट में एक स्कार्पियो पर लदे शराब के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Liquor seized from Scorpio in Samastipur

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम

समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित रिमझिम रिसोर्ट में पुलिस ने स्कार्पियो से 378 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर के रिमझिम रिसोर्ट में शनिवार रात पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहनपुर स्थित रिमझिम रिसोर्ट में शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

स्कार्पियो से बरामद हुई शराब

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियो वाहन से 378 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दो लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा निवासी रामसागर राय के पुत्र वरुण राय और भागवतपुर निवासी उमाकांत राय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है.

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है.

दोनों आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन