समस्तीपुर: करियन गांव में तेज धमाका, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस कर रही जांच

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News rosera-kariyan-village-loud-blast-created-panic-police-investigation-underway

घटनास्थल पर जांच के लिये पहुंची पुलिस की टीम

Samastipur News: रोसड़ा के करियन गांव में देर रात तेज धमाके से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. पुलिस जांच में जुटी है. प्रारंभिक जांच में बमबारी की बजाय पटाखा फोड़े जाने की आशंका जताई गई है. संदिग्ध वस्तु भी मौके से बरामद हुई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

रोसड़ा से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के करियन गांव में मंगलवार देर रात तेज धमाके की आवाज से लोगों में हड़कंप मच गया. अचानक हुए धमाके के बाद ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

रात एक बजे गूंजी तेज आवाज

ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या-4 स्थित सेवानिवृत्त चौकीदार राम विदेश कमती के घर के पास देर रात करीब एक बजे कुछ युवकों ने तेज आवाज करने वाली वस्तु फोड़ी. धमाके की आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य और आसपास के लोग बाहर निकल आए. हालांकि तब तक संबंधित युवक वहां से जा चुके थे.

पुलिस को मिली संदिग्ध वस्तु

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके की जांच की. इस दौरान सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से एक सुतलीनुमा जिंदा वस्तु बरामद हुई. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उसे पानी से भरी बाल्टी में सुरक्षित रख दिया. इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना में शामिल युवकों की पहचान करने की कोशिश शुरू की गई.

ग्रामीणों ने जताई चिंता

घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार पासवान समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी और युवाओं के गलत गतिविधियों में शामिल होने पर चिंता जताई. साथ ही दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस बोली- बम नहीं, पटाखा होने की आशंका

रोसड़ा थाना पुलिस के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बम नहीं बल्कि पटाखा जैसा प्रतीत हो रहा है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन