समस्तीपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, कृषि व्यापार समझौता रद्द करने की मांग

Updated:
विज्ञापन
किसान मोर्चा ने फूंका पी एम और ट्रंप का पुतला

समस्तीपुर में संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. किसानों ने अमेरिका-भारत कृषि व्यापार समझौता रद्द करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की.

विज्ञापन

Samastipur News: संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को समस्तीपुर में किसान संगठनों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका-भारत कृषि व्यापार समझौता रद्द करने, नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक अनशन पर कथित हमले तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के विरोध में अभियान चलाया. जिला कार्यालय से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री के पुतलों के साथ विरोध जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा.

स्टेशन चौक पर हुई सभा, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

स्टेशन चौक पर आयोजित सभा की अध्यक्षता अनिल प्रसाद ने की. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक और कृषि नीतियों की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए अमेरिका के साथ किसान विरोधी कृषि व्यापार समझौता करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

कृषि व्यापार समझौता रद्द करने की मांग

वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते से देश के किसानों के हित प्रभावित होंगे. उन्होंने केंद्र सरकार से इस समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की. साथ ही किसानों के हितों की रक्षा करने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए ठोस नीति बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

लोकतंत्र पर हमले का लगाया आरोप

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे अनशन पर हमला लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर कर रही है, जिसका विरोध पूरे देश में किया जा रहा है.

कई किसान नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन और सभा में किसान काउंसिल के जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, ललन कुमार, उपेंद्र राय, महावीर पोद्दार, सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, रामचंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. सभी ने किसान हितों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन