समस्तीपुर: सूरतपुर विद्यालय में शिक्षा का उत्सव, सफल पूर्व छात्राओं का सम्मान और पत्रिका का लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय के अर्द्ध वार्षिक पत्रिका का विमोचन करते बीईओ एचएम व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सूरतपुर ने अपना 63वां स्थापना दिवस पहली बार भव्यता से मनाया. इस अवसर पर विद्यालय की अर्धवार्षिक पत्रिका 'प्रतिबिम्ब' का विमोचन किया गया. सफल पूर्व छात्राओं को सम्मानित कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सूरतपुर के प्रांगण में बुधवार को विद्यालय का 63वां स्थापना दिवस पहली बार आधिकारिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय की अर्धवार्षिक पत्रिका 'प्रतिबिम्ब' का लोकार्पण किया गया, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को स्थान दिया गया है.

विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार, छतौना पंचायत के पूर्व मुखिया रामचन्द्र महतो, प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.

विद्यालय की उपलब्धियों को किया गया याद

बीईओ रितेश कुमार ने कहा कि विद्यालय का 63 वर्षों का सफर शैक्षणिक उत्कृष्टता और ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. वक्ताओं ने विद्यालय में 19 वर्षों से कार्यरत शिक्षक संजय कुमार दिवाकर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है.

सफल पूर्व छात्राओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित शिक्षिका श्वेता सुमन तथा बिहार पुलिस में चयनित खुशबू कुमारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही.

बड़ी संख्या में शामिल हुए शिक्षक और ग्रामीण

समारोह में अंजू देवी, नीरज पंकज, श्वेता रानी, रोशनी कुमारी, पप्पू कुमार, मुक्ति कुमार यादव, सुमन कुमारी, शाहिदा खातून, विजय कुमार, प्रीति, निशा ठाकुर, मो. सद्दाम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में संवेदक को अपराधियों ने घेरा, 50 हजार नकद, बाइक और बैग लेकर फरार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन