समस्तीपुर में संवेदक को अपराधियों ने घेरा, 50 हजार नकद, बाइक और बैग लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर में संवेदक को अपराधियों ने घेरा, 50 हजार नकद, बाइक और बैग लेकर फरार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के विभूतिपुर में हथियारबंद अपराधियों ने एक संवेदक से 50 हजार रुपये, बाइक और मोबाइल लूट लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस की गश्ती व्यवस्था को चुनौती दी है. कल्याणपुर कॉलेज के निकट हथियारबंद अपराधियों ने एक संवेदक (ठेकेदार) को निशाना बनाते हुए उनकी मोटरसाइकिल, 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल और कागजातों से भरा बैग लूट लिया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे थे संवेदक

जानकारी के अनुसार, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल निवासी पवन झा के पुत्र व संवेदक खराड़ी झा विभूतिपुर प्रखंड चौक स्थित एटीएम से 50,000 रुपये निकालकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कल्याणपुर कॉलेज के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर उनसे 50 हजार नकद, बाइक, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण कागजातों वाला बैग छीन लिया और फरार हो गए.

एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का मुआयना

घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित संवेदक से घटना की पूरी जानकारी ली. एसडीपीओ ने स्थानीय पुलिस को इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

जल्द खुलासे का पुलिस का दावा

मामले को लेकर रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा, "पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. जल्द ही इस घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूटे गए सामान व नकदी की बरामदगी कर ली जाएगी."


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन