समस्तीपुर: स्कूल टीचर्स हो जाएं सावधान, रील बनाना और मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, शिक्षा विभाग सख्त

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News deo-warning-teachers-reels-mobile-use-school-action

क्लास में पढ़ाती शिक्षिका का प्रतीकात्मक फोटो

Samastipur News: समस्तीपुर में स्कूलों में रील बनाने, मोबाइल चलाने और ड्यूटी के दौरान सोने की शिकायतों पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है. डीईओ ने चेतावनी दी है कि लापरवाही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. स्कूलों में पढ़ाई छोड़कर मोबाइल चलाने, रील बनाने और ड्यूटी के दौरान सोने की शिकायतों के बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सख्त निर्देश जारी किया है. आदेश के बाद जिले के शिक्षकों के बीच हलचल तेज हो गई है.

वायरल वीडियो की वजह से हुई कार्रवाई

शिक्षा विभाग को पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कई सरकारी स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाएं कक्षा में पढ़ाने के बजाय मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं. कुछ मामलों में स्कूल परिसर में रील बनाने और क्लासरूम में सोने तक की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए. इन घटनाओं के बाद विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे.

डीईओ ने जारी किया सख्त निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया है. इसमें स्पष्ट कहा गया है कि विद्यालय अवधि के दौरान केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर ध्यान दिया जाए. किसी भी शिक्षक को गैर-जरूरी कार्यों में समय बिताने की अनुमति नहीं होगी.

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

निर्देश में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि कोई शिक्षक कक्षा छोड़कर अन्य कार्य करते, मोबाइल पर रील बनाते या स्कूल में सोते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने सभी अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने का भी निर्देश दिया है.

अभिभावकों ने फैसले का किया स्वागत

शिक्षा विभाग के इस कदम को अभिभावकों ने सकारात्मक बताया है. उनका कहना है कि इससे स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी. वहीं आदेश के बाद लापरवाह शिक्षकों में बेचैनी देखी जा रही है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन