ePaper

Samatipur : अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता

Updated at : 16 Oct 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Samatipur : अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता

अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चकबहाउद्दीन दलसिंहसराय में दीपावली पर डीएलएड एवं बीएड के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

दलसिंहसराय . अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चकबहाउद्दीन दलसिंहसराय में दीपावली पर डीएलएड एवं बीएड के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. ललित कला के प्राध्यापक पंकज कुमार के संयोजकत्व में शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खुर्शीद आलम फरीदी, सचिव एहतेशाम फरीदी, प्रबंधन समिति सदस्य मसरूर अख्तर फरीदी, प्राचार्य डॉ ए. रहमान, विभागाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने दीपोत्सव, मतदान, पर्यावरण संरक्षण सहित विविध विषयों पर आकर्षक रंगोली बनायी. कार्यक्रम के समापन के पश्चात छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का विवरण किया गया. प्राध्यापक मो. इनामउद्दीन, दीपक कुमार झा, कामिनी कुमारी, महालक्ष्मी कुमारी, स्नेहलता, मो. हामिद, अकबर उल कादरी, जानिसार अनवर, हरिओम कुमार, सुजीत प्रकाश वर्मा, निशांत कुमार, शिवशंकर शर्मा, सरफराज अहमद, मो. हसीब, रामलक्ष्मण पासवान, ओबैदुर रहमान ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन