Agriculture news from Samastipur:गन्ना की खेती में यांत्रिकीकरण को निकाली रैली

Published by : PREM KUMAR Updated At : 22 Apr 2025 10:55 PM

विज्ञापन

स्थानीय चीनी मिल की ओर से खेती में यांत्रिकीकरण के महत्व व उपयोग के फायदे को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई.

विज्ञापन

Agriculture news from Samastipur:हसनपुर : स्थानीय चीनी मिल की ओर से खेती में यांत्रिकीकरण के महत्व व उपयोग के फायदे को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई. शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि यंत्रीकरण आज की जरूरत बन गई है. आये दिन मजदूरों की कमी खेती के लिए एक व्यापक समस्या बनती जा रही है. किसान गन्ने की खेती में यंत्रीकरण को शामिल कर एक साथ कई लाभ ले सकते हैं. इसे अपना कर किसान गन्ने की खेती कम लागत में अधिक उपज पाकर समृद्ध बनेंगे. यांत्रिकीकरण योजना में शामिल कृषि यंत्रों से खेत की गहरी जुताई, फसल की सिंचाई के पश्चात नमी खेतों में अधिक समय तक संचित रख सकते हैं. इसमें बार-बार सिंचाई पर लगने वाले खर्च को सीमित किया जा सकता है.

यंत्रीकरण के माध्यम से मजदूर का खर्च कम लगेगा

यंत्रीकरण के माध्यम से मजदूर का खर्च कम लगेगा. खरपतवार नियंत्रित होता रहता है. रैली परिक्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर किसानों को कृषि यंत्र के प्रति जागरूक करेगा. मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी, नये कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल, शंभू प्रसाद राय, गन्ना उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह, उप महाप्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक, वरीय प्रबंधक गन्ना पुनीत चौहान, उपाध्यक्ष वित्त मनोज प्रसाद, यांत्रिकी प्रमुख टीकम सिंह, दीपेंद्र सिंह, दुष्यंत बदल, परमवीर सिंह, रामकृष्ण प्रसाद, अमित कुमार, प्रमोद मणि त्रिपाठी, दीपक कुमार, अमित कुमार राय, संदीप पाटिल, शोभित शुक्ला, शंभू चौधरी, मनोज कुमार, वीर सिंह यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन