Samastipur : टिकट बदलने के मामले में पवन एक्सप्रेस में छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur : टिकट बदलने के मामले में पवन एक्सप्रेस में छापेमारी

जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली पवन एक्सप्रेस में टिकट बदलने के मामले में छापेमारी की गई.

विज्ञापन

Samastipur : समस्तीपुर . जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली पवन एक्सप्रेस में टिकट बदलने के मामले में छापेमारी की गई. स्थानीय जंक्शन पर ट्रेन के आने की सूचना पर समस्तीपुर जंक्शन टिकट चेकिंग स्क्वाड ने छापेमारी की. मुख्य टिकट निरीक्षक ए के मुकुल और टुनटुन यादव ने किया. ट्रेन के तीन कोच की जांच होनी थी. इसमें एस 7 कोच की सीट संख्या 73 पर बैठे यात्री की जांच की गई. टिकट के साथ कागजातों से मिलान किया गया. आधार वेरिफिकेशन के लिए आधार के नमूने लिये गये. इसके अलावा पवन एक्सप्रेस में कोच बी 2 में दरभंगा से स्क्वाड ने जांच की. जबकि कोच संख्या एस 3 में जयनगर स्क्वाड ने जांच की. कागजातों के मिलन के बाद इसे मंडल रेल कार्यालय को भेजा गया. फिलहाल कागजातों का सत्यापन किया जा रहा है. बताते चलें कि लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट बिचौलिए दूसरे नाम से कटवा लेते हैं. बाद में जरूरत मंद यात्री को मोटी रकम लेने के बाद सौंपा जाता है. ऐसे में चलती ट्रेन में टिकट सत्यापन को लेकर भी बिचौलिए गोरख धंधा करते हैं. आधार में बदलाव करने के साथ डुप्लीकेट आधार कार्ड बनाकर यात्रियों को पूरे नाम व पता के सत्यापन की विधिवत कागजात सौंपी जाती है. यात्रियों ने वीडियो पर कबूला मोटी राशि फिलहाल कागजातों का सत्यापन किया जा रहा. हालांकि यात्रियों से जब टीम ने पूछताछ की तो यात्रियों ने बताया कि तीन टिकट के बदले मधुबनी में टिकट एजेंट को 2500 प्रति टिकट के हिसाब से 7500 दिए गए थे. मधुबनी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए टिकट बनाने के लिए. इसके बाद संबंधित वीडियो भी मंडल वाणिज्य कार्यालय को भेजा गया है. बताते चले की मंडल वाणिज्य कार्यालय को गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन