Samastipur News:किशोरी को बरामद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:किशोरी को बरामद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

हलई थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब पन्द्रह दिन पहले एक किशोरी के अपहरण किये जाने का मामला सामने आया था.

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब पन्द्रह दिन पहले एक किशोरी के अपहरण किये जाने का मामला सामने आया था. लोग इस प्रेम प्रसंग का मामला मान रहे थे लेकिन किशोरी के पिता के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इधर, शुक्रवार को किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया. किशोरी ने पुलिस को बताया गया कि दो युवकों ने मोटरसाइकिल से बिठाकर उसे ले गये थे. कई जगहों पर रखने के बाद वह समस्तीपुर के रास्ते उसे पंजाब ले जाया गया. पंजाब के एक कमरे में उसे चार दिन तक रखा गया. मौका पाकर वह किसी तरह से वहां से निकलकर पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर किशोरी को बरामद करते हुए इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. पूरे मामले की पड़ताल शुरू की. मामले के अनुसंधानकर्ता नितून कुमार ने बताया कि किशोरी को बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल उन दोनों आरोपित युवकों का कोई पता नहीं चल सका है. किशोरी के परिजनों से पूछताछ कर उसके ढूंढने के प्रयास जारी है. कोर्ट में किशोरी के द्वारा दिये गये बयान पर ही सब कुछ निर्भर करेगा कि आगे का मामला क्या होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन