Samastipur News:फसल क्षति मुआवजा का हो भुगतान : किसान सभा
Published by : PREM KUMAR Updated At : 20 Apr 2025 10:54 PM
बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर जिला किसान कौंसिल की बैठक मनोज कुमार सुनील की अध्यक्षता में हुई.
Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर जिला किसान कौंसिल की बैठक मनोज कुमार सुनील की अध्यक्षता में हुई. पर्यवेक्षक महासचिव विनोद कुमार व अजय कुमार थे. गत कार्यों की समीक्षा की गयी. वर्ष 2024-25 के 50 हजार सदस्यता लक्ष्य को 30 अप्रैल तक पूरा करने का निर्णय लिया गया. कई प्रखंडों में आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसल क्षति पर जिला प्रशासन से जांच के उपरांत मुआवजा देने का मांग की गयी. 25 अप्रैल तक अंचल कमेटी की बैठक करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सत्यनारायण सिंह, सिया प्रसाद यादव, गंगाधर झा, उपेंद्र राय, रामपुनीत वर्मा, महेंद्र सिंह, अवधेश मिश्रा, सुखदेव राय आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










