भू-लगान जमा करने में पटोरी के किसान आगे, लक्ष्य का 96.46 प्रतिशत लगान किया चुकाया

जिले में भू-लगान जमा करने में पटोरी के किसान सबसे आगे हैं. जिले में दिसंबर तक लक्ष्य का 60 प्रतिशत भू-लगान वसूली का लक्ष्य रखा गया था.
समस्तीपुर : जिले में भू-लगान जमा करने में पटोरी के किसान सबसे आगे हैं. जिले में दिसंबर तक लक्ष्य का 60 प्रतिशत भू-लगान वसूली का लक्ष्य रखा गया था. इसके एवज में पटाेरी के किसानों ने 96.46 प्रतिशत भू-लगान जमा किया है. वहीं सरायरंजन अंचल के किसान भू-लगान जमा करने में सबसे पीछे हैं. यहां किसानों से लक्ष्य का महज 29.10 प्रतिशत भू-लगान जमा किया है. जिले में भू-लगान वसूली का विगत वर्ष का लक्ष्य 150000000 रुपये था. इसमें से दिसंबर तक 94987490 रुपये भू-लगान की वसूली हुई. किसानों इसमें से 6103180 रुपये ऑनलाइन जमा किये हैं. यह जिले के कुल लक्ष्य का 63.32 प्रतिशत है. विदित हो कि दिसंबर 2024 तक कुल भू-लगान का 60 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य रखा गया था. इसमें 20 अंचलों में दस अंचलों से अपना लक्ष्य पूरा कर लिया. वहीं दस अंचल लक्ष्य से पीछे रह गया है. लक्ष्य से पीछे दस अंचलों में कल्याणपुर 59.87 प्रतिशत, वारिसनगर 58.63 प्रतिशत, समस्तीपुर 58.01 प्रतिशत, उजियारपुर 56.88 प्रतिशत, रोसड़ा 55.47 प्रतिशत, हसनपुर 54.29 प्रतिशत, बिथान 52.29 प्रतिशत, ताजपुर 47.74 प्रतिशत, विभूतिपुर 39.85 प्रतिशत तथा सरायरंजन 29.10 प्रतिशत भू-लगान की ही वसूली कर पायी है.
इन अंचलों ने पूरा किया लक्ष्य
पटोरी अंचल 96.46 प्रतिशत, मोरवा अंचल 92.57 प्रतिशत, मोहनपुर अंचल 87.02 प्रतिशत, विद्यापतिनगर अंचल 84.04 प्रतिशत, मोहिउद्दीननगर अंचल 81.09 प्रतिशत, खानपुर अंचल 76.91 प्रतिशत, पूसा अंचल 71.31 प्रतिशत, शिवाजीनगर अंचल 71.29 प्रतिशत, दलसिंहसराय अंचल 69.53 प्रतिशत, सिंघिया अंचल 68.81 प्रतिशत राजस्व वसूली की है.किस अंचल ने कितने रुपये लगान वसूले
जिले में लक्ष्य के एवज में 94987490 रुपये लगान की वसूली हुई है. इसमें पटोरी अंचल 5913820 रुपये, मोरवा अंचल 7640870 रुपये, मोहनपुर अंचल 36222030 रुपये, विद्यापतिनगर अंचल 4490390 रुपये, मोहिउद्दीननगर अंचल 5609610 रुपये, खानपुर अंचल 5609090 रुपये, पूसा अंचल 3529710 रुपये, शिवाजीनगर अंचल 5506370 रुपये, दलसिंहसराय अंचल 4536340 रुपये, सिंघिया अंचल 3676910 रुपये, कल्याणपुर अंचल 7705720 रुपये, वारिसनगर अंचल 4517660 रुपये, समस्तीपुर अंचल 6068570 रुपये, उजियारपुर अंचल 6174220 रुपये, रोसड़ा अंचल 3618920 रुपये, हसनपुर अंचल 4183580 रुपये, बिथान अंचल 2588050 रुपये, ताजपुर अंचल 2926770 रुपये, विभूतिपुर अंचल 4482710 रुपये, सरायंरजन अंचल 2586150 रुपये भू-लगान की वसूली की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




