एनडीए की एकजुटता का गवाह बना पटेल मैदान

Updated at : 27 Feb 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीए की एकजुटता का गवाह बना पटेल मैदान

शहर का पटेल मैदान गुरुवार को एनडीए के घटक दलों की एक जुटता का गवाह बना.

विज्ञापन

समस्तीपुर . शहर का पटेल मैदान गुरुवार को एनडीए के घटक दलों की एक जुटता का गवाह बना. सभी घटक दलों के झंडे पटेल मैदान से लेकर सड़कों तक एक साथ लहरा रहे थे. सभी दल मिलकर बिहार के विकास की हुंकार भर रहे थे. सभी घटक दलों ने बिहार के चहुमुखी विकास के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. एनडीए गठबंधन को बिहार के विकास के लिये समर्पित बताते हुये इसकी डोर को मजबूत रखने का संकल्प दोहराया. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से एनडीए के घटक दल सुनियोजित ढंग से रणनीति के तहत काम कर रहे हैं. नेताओं ने कार्यकर्तओं को संदेश देते हुये कहा कि इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना है. बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनाने का दावा हर स्तर पर किया जा रहा है. जिला सम्मेलन के जरिये नेताओं ने जमीनी स्तर के कार्यकर्तओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया. सम्मेलन में वक्ताओं ने बार-बार 1990 से 2005 के कार्यकाल को जंगलराज बताते हुये विकास की गति ठहरने और खराब विधि-व्यवस्था के कारण हुई परेशानियों को गिनाया. जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम, रालोमो समेत घटक दलों के धरातल से जुड़े कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं ने शिरकत किया. पूरे दिन रही ट्रैफिक जाम की समस्या एनडीए के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर शहर की मुख्य सड़क सहित सभी सड़कों पर पूरे दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही. सम्मेलन में जिले के गांव-गांव से कार्यकर्ताओं के वाहन सड़क किनारे ही खड़ी थी. वहीं बड़ी संख्या में वाहनों के आने के कारण मथुरापुर घाट से लेकर मोहनपुर तक लोग जाम से परेशान रहें. ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी जाम हटाने के लिये लगातार सड़कों पर भ्रमण कर माइकिंग करती रही. जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस को जाम नहीं लगे इसके लिये तैनात किया गया था. सबसे अधिक ट्रैफिक पुलिस मगरदही घाट, मथुरापुर घाट के पास तैनात दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन