चतरा में होमगार्ड बहाली 1 अप्रैल से, DC ने लिया तैयारियों का जायजा

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 31 Mar 2026 8:11 AM

विज्ञापन

चतरा में होमगार्ड बहाली

Chatra News: चतरा जिले में 1 अप्रैल से होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 23 अप्रैल तक चलेगी. चतरा DC कीर्तिश्री जी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस खबर से जुड़ी रिपोर्ट नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

चतरा से मो० तसलीम की रिपोर्ट 

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में 1 अप्रैल से होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू हो रही है. बहाली प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. भर्ती प्रक्रिया 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा चतरा शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी. 

उपायुक्त ने लिया जायजा 

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारू रूप से पूरा कराने पर जोर दिया. उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी निर्देश दिए. 

ट्रायल और तैयारी 

इस मौके पर बहाली के दौरान होने वाली प्रक्रियाओं का ट्रायल भी कराया गया, जिससे कि किसी भी तरह की अव्यवस्था की संभावना को पहले ही खत्म किया जा सके. 

तय समय के अंदर तैयारियां पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तय समयसीमा के अंदर सभी तैयारियां पूरा करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन के तरफ से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बहाली प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूरी हो. मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, एसडीओ जहूर आलम, एसडीपीओ संदीप सुमन, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, गृहरक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, होमगार्ड के इंस्पेक्टर माजिद आलम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola