Rail News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म पर गिरा यात्री, रेफर

Updated at : 22 Feb 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
Rail News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म पर गिरा यात्री, रेफर

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर थ्रो ट्रेन (15552- भागलपुर जयनगर ) में चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म पर गिरकर एक यात्री जख्मी हो गई

विज्ञापन

दलसिंहसराय : दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर थ्रो ट्रेन (15552- भागलपुर जयनगर ) में चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म पर गिरकर एक यात्री जख्मी हो गई. जिसे रेलवे पुलिस ने लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी की पहचान दरभंगा जिले के लालपुर निवासी विश्वनाथ मिश्र (55) के रूप में हुई है. आरपीएफ के ओपी प्रभारी चंचल राम ने बताया कि 15552- भागलपुर जयनगर दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन नहीं रुकती है. दो नंबर लाइन पर मालगाड़ी लगी होने के कारण ट्रेन एक नंबर लूप लाइन से जा रही थी. इसी क्रम में ट्रेन कि स्पीड धीमा हुआ. जिसमें दरभंगा जिले के लालपुर निवासी विश्वनाथ मिश्र चढ़ने लगे. जिसमें वह प्लेटफार्म पर गिर कर बुरी तरीके से जख्मी हो गये. जिसे आरपीएफ व जीआरपी पुलिस बल द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं अस्पताल में पहुंचे स्वजनों ने बताया कि वह दलसिंहसराय में एक विद्यालय में काम करते थे. शनिवार होने के कारण वह घर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. वहीं प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया गया.

सोनपुर मंडल : दिव्यांग जनों को ऑनलाइन दिव्यांग रियायत कार्ड

समस्तीपुर : सोनपुर मंडल ने दिव्यांगजनों के लिए एक अहम कदम उठाते हुए ऑनलाइन दिव्यांग रियायत कार्ड जारी करने की सुविधा शुरू की है. इस पहल के तहत, 21 फरवरी को खगड़िया के मो. अरमान अली को पहला ऑनलाइन दिव्यांग रियायत कार्ड सौंपा गया. इनके अतिरिक्त 15 अन्य लोगों को दिव्यांग रियायत कार्ड जारी किया गया है. इस नये डिजिटल सिस्टम के कारण दिव्यांगजन अपने घर से ही सरकार के वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं. फिर वे अपने दिव्यांग रियायत कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन टिकट रियायत प्राप्त कर सकते हैं. इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि यात्रा के दौरान मिलने वाली रियायत भी आसानी से मिल पा रही है. सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम रौशन कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए कई कदम उठाये गये हैं. ताकि दिव्यांगजन बिना किसी परेशानी के इस सुविधा का लाभ उठा सकें. दिव्यांगजन को घर बैठे ही डिजिटल कंसेशन पास प्राप्त कर अपने जीवन को और आसान बना सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन